Showing posts with label Loksabha. Show all posts
Showing posts with label Loksabha. Show all posts

Wednesday, 2 March 2016

मोदी सरकार की योजना का राहुल ने उड़ाया मजाक, 'फेयर एंड लवली' बताया

लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कालेधन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कालेधन को सफेद करने की सरकार की योजना का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये फेयर एंड लवली योजना है। राहुल ने कहा कि कालेधन को गोरा करने की योजना है। पीएम पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे इस तरह से कालाधन रखनेवालों को बचा रहे हैं।

लोकसभा में सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मोदी जी ने कहा कि दाल 70 रुपए प्रति किलो होगी लेकिन क्या हुआ। दाल 200 रुपए किलो तक पहुंच गई।

प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया पर राहुल ने वार करते हुए कहा कि उन्होंने बब्बर शेर तो बना दिया लेकिन ये तो बताएं कि कितने लोगों को रोजगार मिला। मनरेगा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मेरे पास आकर कहा कि इस योजना से अच्छी योजना कोई और नहीं हो सकती। तब मैंने उनसे कहा कि ये बात आप अपने बॉस को बताएं।

रोहित वेमुला के मामले पर उन्होंने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि इस मुद्दे पर पीएम ने एक भी शब्द नहीं बोला। यही नहीं उन्होंने रोहित की मां से मिलना भी जरुरी नहीं समझा।

हाल ही जेएनयू में हुए विवादित भाषण को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैंने कन्हैया कुमार का पूरा भाषण देखा। मुझे उस भाषण में एक भी शब्द ऐसा नहीं मिला जो देश के खिलाफ हो।

राहुल ने कहा कि कौन से धर्म मे लिखा है कि अध्यापकों और छात्रों को पीटी जाना चाहिए। कड़े तेवर दिखाते हुए लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आप न जेएनयू को कुचल पाओगे और न ही देश के गरीबों को। इस मुद्दे पर भी पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप उस वक्त पर भी चुप रहें।

पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे पर राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना विचार किए पाकिस्तान के दौरे पर चले गए। राहुल ने कहा कि पीएम देश की आवाज सुनें। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि राजनाथ, सुषमा व आडवाणी की बात सुनें पीएम।

एयरसेल मेक्सिस डील पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में कहा कि इस मामले में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने कई जगहों पर छापेमारी कर कई दस्तावजे बरामद किए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है और अब जल्द ही इस मामले में ट्रायल शुरु होगा। वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो।

इससे पहले आज संसद की कार्यवाही शुरू होेते ही भाजपा ने दोनों सदनों में इशरत जहां और चिदंबरम मामले को उठाया तो कांग्रेस ने गुजरात में अनार पटेल को भूमि आवंटन मामले को हथियार बनाया।

वहीं, केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया के बयान पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई है।

इशरत जहां के मामले पर हंगामा हुआ। इस बीच, मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम कार्ति चिदंबरम पर बहस के लिए तैयार हैं, एआइएडीएमके को नोटिस देना चाहिए।

राज्यसभा में एआइएडीएमके सांसदों ने एयरसेल-मैक्सिस डील में पी. चिदंबरम की भूमिका को लेकर चर्चा को लेकर नारेबाजी की। सरकार ने भी इसका समर्थन किया है।

भाजपा सांसद ओम बिड़ला ने लोकसभा में नोटिस देकर कार्ति चिदंबरम मामले पर बहस की मांग की तो वेंकैया नायडू ने इशरत जहां मामले में हलफनामा बदलने के आरोपों में तत्कालीन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम को आगे आकर जवाब देना चाहिए कि हलफनामा क्यों बदला गया और उन्हें किस आधार पर शहीद कहा था।

इससे पहले पिछले दो दिनों में इशरत जहां को लेकर पूर्व गृह सचिव और अन्य अधिकारी द्वारा किए गए खुलासों के बाद अब भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने राज्यसभा में ध्यानाकर्षण नोटिस दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वो इस मुद्दे पर कांग्रेस से जवाब मांगेंगे। जो बातें सामने आ रही हैं, उनसे साफ है कि उस समय जो भी हुआ वो पूरी तरह से देश विरोधी था। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बैठक के बाद भाजपा को घेरने की तैयारी की है। बैठक के बाद बाहर आईं सोनिया ने कहा है कि कुछ भी नया नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर हमें तब से निशाना बनाया जा रहा है जब हम सरकार में थे। चिंदबरम ने पूरे मामले को लेकर अपनी सफाई दे दी है और हम उनके साथ हैं।

इसके अलावा कांग्रेस ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल को जमीन आवंटन का मामला उठाते हुए जांच की मांग की है।

मंगलवार को पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम अपने बेटे कार्ति द्वारा देश-विदेश में अकूत संपत्ति बनाने के आरोपों में घिर गए थे। इस मामले को लेकर अन्नाद्रमुक के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा। तमिलनाडु में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए अन्नाद्रमुक इस मुद्दे को आसानी से छोडऩे के मूड में नहीं दिखती।

अन्नाद्रमुक के नेता डॉ. पी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि कार्ति ने अवैध तरीके से लंदन, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका, दुबई और सिंगापुर सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बेशुमार संपत्ति अर्जित की है। एयरसेल मैक्सिस डील घोटाले की जांच के दौरान कार्ति की कंपनियों पर मारे गए छापों से इसका खुलासा हुआ है। पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच के साथ-साथ अन्नाद्रमुक के सांसद संसद में इस पर तत्काल चर्चा की मांग कर रह थे।

संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने अन्नाद्रमुक सांसदों को यह कहकर शांत करने की कोशिश की कि सरकार उनकी मांग पर चर्चा कराने को तैयार है। चर्चा शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की खातिर उसे समय चाहिए। इसके बाद भी अन्नाद्रमुक सांसद पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ दोनों सदनों में नारेबाजी करते रहे। Watch News Videos http://videos.jagran.com

Tuesday, 1 March 2016

विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

रोहित वेमुला पर स्मृति ईरानी के बयान को लेकर आज संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में हंगामा बढ़ते देख लोकसभा को कल तक के स्थगित कर दिया गया। दूसरी ओर चिदंबरम मुद्दे पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन को अपरान्ह 3.45 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

रोहित वेमुला के मामले में भाजपा सांसद बंडारू दत्तात्रेय ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। दत्तात्रेय के मुताबिक, मैंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को जो पत्र भेजा था, उसमें कहीं भी रोहित वेमुला का नाम नहीं था। ज्योतिरादित्य ने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है।

इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के रोहित वेमुला पर दिए बयान और रामशंकर कठेरिया के बयान पर हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कठेरिया पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।

वहीं, बसपा ने स्मृति के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस ने कठेरिया के बयान पर संसद के दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

दूसरी ओर, जयललिता की पार्टी अन्नाद्रमुक ने लोकसभा व राज्यसभा में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर दोनों सदनों में हंगामा हुआ।

राज्यसभा में कुमारी शैलजा ने मुरथल गैंग रेप का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमें हरियाणा सरकार की नीयत पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। मुरथल घटना को राज्य सरकार ने बिल्कुल गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। हम हाई कोर्ट से इसकी जांच की मांग करते हैं। हरियाणा में बहुत दंगा-फसाद हुआ है। वहां लोगों की जान गई, दुकानें जलाई गईं और सरकार मूकदर्शक बनी रही।

सुमेधानंद सरस्वती ने पंजाब में हुए दीनानगर ब्लास्ट पर सवाल पूछा। जवाब में गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी लगातार संपर्क में है। लोकसभा में किरण रिजिजू ने कहा कि भारत ने पठानकोट हमले के संबंधति सभी सुबूत पाकिस्तान को सौंप दिए हैं। तीन पाकिस्तानियों के शामिल होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। जांच अभी इस दिशा में आगे बढ़ रही है। पाकिस्तान ने पहली बार पठानकोट हमले के सुबूत सौंपने पर कार्रवाई की है। पाकिस्तान ने जांच टीम भेजने का अनुरोध किया है, लेकिन दिन और टीम के सदस्यों की जानकारी नहीं दी है।

रामविलास पासवान ने कहा कि भारत सरकार 2 रुपये किलो गेंहू 3 रुपये किलो चावल राज्य सरकार को देती है। कहीं राज्य सरकार इस कीमत पर एक और दो रुपये की और रियायत देती है। राज्य सरकार अपने स्तर पर सब्सिडी दे सकती है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि एनडीए सांसदों की बैठक का उद्देश्य बजट पर चर्चा करना था। सर्वसम्मति से बजट को विकासपरक माना गया।

जानिए, क्या कहा था कठेरिया ने
कठेरिया ने एक भाषण में हिंदुओं को अपनी ताकत दिखाने के लिए ललकारा था। आगरा में एक विहिप नेता की हत्या के बाद श्रद्धांजलि सभा में शरीक होने पहुंचे कठेरिया ने कहा था कि प्रशासन ये न समझे कि मंत्री बनने से मेरे हाथ बंध गए हैं, वे भी कभी लाठी-डंडा लेकर चलते थे। हालांकि बाद में कठेरिया ने सफाई दी है कि उन्होंने कुछ भी भड़काऊ नहीं कहा।

कठेरिया की सफाई
राम शंकर कठेरिया ने इस पर सफाई दी है कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। मैंने केवल इतना कहा कि हिंदू समाज को अपना संरक्षण करना चाहिए। संगठित होना चाहिए। यही बोला है। बदला लेने या किसी समुदाय का नाम नहीं लिया। भाषण की पूरी सीडी है। हां, हत्यारों को फांसी हो ये जरूर कहा है।

विपक्ष के निशाने पर स्मृति
रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले में संसद में बयानबाजी कर स्मृति ईरानी विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं। विपक्ष उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव ले आया। विपक्ष का आरोप है कि स्मृति ईरानी ने रोहित वेमुला मामले में संसद को गुमराह किया है। विपक्ष स्मृति ईरानी से माफी मांगने की मांग कर रहा है। सोमवार को जब वित्त मंत्री जब बजट भाषण पढ़ने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष ने अपने विशेषाधिकार हनन नोटिस की स्थिति जानने के लिए हंगामा भी किया। हालांकि स्पीकर ने अभी इस नोटिस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

Monday, 29 February 2016

आम बजट 2016: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की ये अहम घोषणाएं

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को संसद में 2016-2017 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था गंभीर अवस्था से गुजर रही है, भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

जानिए आम बजट से जुड़ी अहम घोषणाएंः

कृषि क्षेत्र के लि अहम घोषणाएं

किसान की आय को दोगुना करने पर जोर

कृषि क्षेत्र में 100 फीसद विदेशी निवेश को मंजूरी

अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन में बदलाव के लिए 'ट्रांसफार्म इंडिया'।

5 साल में किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य।

मनरेगा के तहत पांच लाख तालाब बनेंगे।

पीएम ग्राम सड़क योजना पर अब खास ज़ोर।

कृषि सिंचाई के लिए अगले पांच साल में सरकार 86 हजार 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

'स्वच्छ भारत' के तहत कचरे से खाद बनेगी।

1 मई 2018 तक सभी गांवों तक बिजली पहुंचेगी।

परंपरागत कृषि विकास योजना लाई जाएगी।

दालों की पैदावार के लिए 500 करोड़।

एकीकृत खेती बाजार योजना लाई जाएगी।

सिंचाई योजना के लिए 17 हजार करोड़।

गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए 2000 करोड़ का मेगा प्रॉजेक्ट ला रहे हैं।

दो साल में 62 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे।

राज्य हाइवे को नेशनल हाइवे में तब्दील किया जाएगा।

नए कर्मचारियों के लिए तीन साल तक EPF देगी सरकार।

वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 30000 रुपए की स्वास्थ्य सेवाओं में छूट।

जीडीपी विकास दर 7.6 है। अर्थव्यवस्था के लिए यह मजबूती का संकेत है।

आईएमएफ ने भारत की प्रशंसा की।

7वें वेतन आयोग और ओआरओपी को देखते हुए हमें अपने खर्चों की प्राथमिकता तय करनी है।

आधार कार्ड को संवैधानिक दर्जा मिलेगा।

सामाजिक क्षेत्रों के लिए अहम घोषणाएं

सस्ती दवाओं की 3000 दुकानें खुलेंगी, गरीबों को मिलेगी बड़ी राहत

सभी जिला अस्पतालों में डायलसिस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी

प्रति परिवार एक लाख तक मेडिकल इंश्योरेंश, सीनियर सिटिजन के लिए 30 हजार रुपये का टॉप अप प्लान

5 करोड़ बीपीएल परिवारों को महिलाओं के नाम एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे

15000 बहु कौशल प्रशिक्षण संस्थान बनेंगे।

अगले तीन वर्ष में एक करोड़ युवाओं को कुशल बनाया जाएगा

स्किल इंडिया मिशन के लिए 1700 करोड़ रुपये की राशि

अगले दो वर्ष में 62 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया जाएगा, 655 करोड़ रुपये आवंटित

16.8 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास कंप्यूटर नहीं, इनमें डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए स्कीम चलाई जाएगी।

फूड प्रोसेसिंग के लिए 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी

संसद में पेश की जाएगी दिवालिया संहिता ताकि बिजनेस की अड़चनें दूर हों

विनिवेश विभाग का नया नाम दीपम दिया जा रहा है

50 हजार किलोमीटर का स्टेट हाइवे बनेगा

10 हजार किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार होगा

परमिट राज को खत्म करने की ओर बढ़ेगी सरकार, मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव होगा

EPFO के लिए एक हजार करोड़ रुपये का फंड

रेलवे व सड़क परिवहन में कुल 2.18 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा

शुरू के तीन साल तक नए कर्मचारियों को EPF का अंशदान 8.33 फीसदी देगी सरकार 

Watch here: News Video in Hindi