Thursday, 3 March 2016

शिवसेना की चेतावनी, महाराष्ट्र में भारत-पाक टी-20 मैच कराने के बारे में ना सोचे सरकार

महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आज अपने मुखपत्र सामने के जरिए राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार को पाकिस्तानी कलाकारों के लिए रेड कार्पेट बिछाने से बचना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के सीएम द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच हिमाचल में होने वाले टी-20 मैच को रोकने के लिए केंद्र को पत्र लिखने के लिए वीरभद्र सिंह की तारीफ करते हुए शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को हिमाचल के मुख्यमंत्री से सीख लेनी चाहिए।

चेतावनी भरे लहजे में लिखते हुए शिवसेना ने कहा कि अच्छा होगा कि सत्ता में बैठे हुए लोग महाराष्ट्र में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच रखने की बात ना करें।

सामना ने लिखा कि वो वीरभद्र सिंह के उस कदम का स्वागत करते हैं जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि उनका राज्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता जहां पठानकोट हमले में शहीद हुए जवानों के लहु अब भी ताजा हैं।

दरअसल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर धर्मशाला में प्रस्तावित भारत पाकिस्तान टी-20 मैच का ये कहते हुए विरोध किया था कि ऐसा करना शहीदों के परिवारों का अपमान होगा। Read more News Videos Hindi  http://videos.jagran.com/

No comments:

Post a Comment