बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई को लेकर सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी की जा चुकी हैं। कोर्ट ने कन्हैया कुमार के बेल बॉन्ड को स्वीकार कर लिया है और अब जल्द ही रिहाई होगी।
कन्हैया कुमार को अंतरिम जमानत मिलने से जेएनयू प्रशासन सहित वहां के शिक्षकों और छात्रों में खुशी है। जेल से बाहर आने के बाद कन्हैया आज जेएनयू में छात्रों को संबोधित कर सकते हैं।
खुशी का इजहार करने के लिए जेएनयू छात्रसंघ ने रात 9 बजे से कैंपस में विजय जुलूस भी निकाला। जेएनयू के रजिस्ट्रार भूपिंदर जुत्सी ने कहा कि कन्हैया कुमार को अंतरिम जमानत मिलना एक अछी खबर है।
उम्मीद है कि अब जेएनयू के हालात सुधरेंगे। उन्होंने कहा कि कन्हैया के बारे में विश्वविद्यालय की अंतरिम समिति भी जल्द निर्णय देगी। जेएनयू प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए पांच लोगों की आंतरिक समिति बनाई है।
कन्हैया को मिली अंतरिम जमानत पर जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने कहा, यह एक बड़ी विजय है। हमें कन्हैया कुमार का कैंपस में इंतजार है।
हम उमर खालिद और अनिर्बान के लिए भी अपना संघर्ष जारी रखेंगे। कन्हैया की अंतरिम जमानत पर शिक्षकों ने भी खुशी जताई, लेकिन उन्होंने निर्णय पढ़ने के बाद ही कोई टिप्पणी करने की बात कही।
देशविरोधी नारे लगाए जाने के मामले की जांच के लिए बनाई गई आंतरिक समिति की रिपोर्ट आने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समिति की रिपोर्ट आने की संभावना कम है, क्योंकि रिपोर्ट को कुलपति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद सभी डीन के समक्ष भी रखा जाएगा। आपको बता दें कि जेएनयू का शिक्षक संगठन और वामपंथी छात्र संगठन इस समिति का विरोध कर रहे हैं। Read more News Videos Hindi http://videos.jagran.com

No comments:
Post a Comment