Friday, 4 March 2016

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में चुनाव की अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डूचेरी में विधान सभा चुनावों की घोषणा आज कर दी है। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कॉनफ्रेस दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के साथ बैठक कर सेन्ट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती पर अंतिम विचार-विमर्श कर लिया है। संकेत हैं कि आयोग ने 700-800 कम्पनियां मांगी है जिसमें लगभग 7-8 हजार कार्मिक होंगे। ये कार्मिक चुनावों की निगरानी करेंगे।


सूत्रों के अनुसार चुनाव तिथियां घोषित कर दिए जाने के बाद से इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इन विधान सभाओं का कार्यकाल 22 जून और 5 मई के बीच खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग मध्य मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेगा ताकि नई सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में सर्वाधित मतदान क्षेत्र संवेदनशील हैं। ऐसे में 100 फीसदी केन्द्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती इस राज्य में की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव वाले राज्यों में 100 कम्पनियां पहले से ही रवाना की जा रही Watch News Video Hindi http://videos.jagran.com/

No comments:

Post a Comment