जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की रिहाई के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कन्हैया को बधाई दी और कहा कि रिहा होने के बात कन्हैया ने बहुत ही असरदार भाषण दिया है। नीतीश ने कहा कि जो लोग छात्र नेता कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप लगा रहे हैं, उनसे अधिक देश भक्त है कन्हैया, उसे गलत तरीके से फंसाया गया है।
अपनी नेपाल की दो दिवसीय यात्रा के बाद पटना पहुंचे मुखयमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कन्हैया की रिहाई से मुझे बहुत खुशी हो रही है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। उसका कहना बिल्कुल सही है कि 'हमें भारत से आजादी नहीं, बल्कि भारत में ही आजादी चाहिए।'
जब नीतीश से पूछा गया कि क्या आपने जेएनयू में गुरुवार का कन्हैया का भाषण सुना है, तो सीएम ने कहा कि देख तो नहीं पाया लेकिन जो पढ़ा और सुना है उससे पता चलता है कि कन्हैया ने बहुत ही अच्छी बात को उठाया है। उसका भाषण बहुत ही प्रभावकारी रहा है।
नीतीश ने कहा कि कन्हैया देशभक्त है और वह बिहार का बेटा है, वह कभी देशविरोधी बयान नहीं दे सकता था यह मेरा विश्वास था। उसकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया जो बिल्कुल गलत है। मैंने पहले भी कहा था कि कन्हैया के खिलाफ जब सुबूत नहीं हैं तो उसे क्यों गिरफ्तार कर जेल में रखा गया?
नीतीश ने कहा कि कन्हैया ने देशविरोधी नारे नहीं लगाए उसने तो गरीबी, असहिष्णुता और पूंजीवाद से लोगों को आजादी चाहिए, एेेसा कहा है। कन्हैया ने बेहतर मुद्दा उठाया है। ऐसे छात्र नेता से लोकतंत्र मजबूत होता है। सीएम ने कहा कि जेएनयू में मुखर लोग रहते है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्हैया एक होनहार छात्र है और मैं उसे दिल से चाहता हूं, मैं जानता हूं कि राजनीति के तहत उसे फंसाया गया। केंद्र में बैठे लोगों को अपना असंतोष जाहिर करने के लिए शगूफा चाहिए, अपनी नाकामयाबी छुपाने के लिए कोई मुद्दा चाहिए और इसी के तहत जेएनयू प्रकरण चलाया गया।
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय जिस तरह युवाओं का मनोबल बढाया गया उनके लिए तरह-तरह की घोषणाएं की गईं और चुनाव के बाद देशद्रोह और देशभक्ति का नया मुद्दा बनाकर उन्हें फंसाया जा रहा है।
नीतीश ने कहा कि हमारी नयी पीढी आकांक्षाओं से भरी हुई है और काफी समझदार है। देश में चल रही गतिविधियों पर उसकी हमेशा नजर रहती है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। वे हमारे देेश की भावी पीढी है और इसमें वो क्षमता है कि आनेवाले दिनों में वो राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। Read more News Video Hindi http://videos.jagran.com/

No comments:
Post a Comment