Friday, 4 March 2016

मेरठ से हरिद्वार तक नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुहर, NH-58 का वजूद खत्म

आखिर वहीं हुआ जिसका डर था। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 58 का वजूद समाप्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश-दिल्ली सीमा पर स्थित यूपी गेट से लेकर मेरठ तक एनएच समाप्त करने के साथ ही मेरठ से हरिद्वार तक की सड़क को एनएच-334 नाम दिया है।

अब इस सड़क पर सफर करने वालों की समस्याओं में खासी बढ़ोत्तरी होगी। केंद्र सरकार ने एनएच-58 को समाप्त करने से पहले राज्य सरकार को सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा। बता दें कि दैनिक जागरण ने 29 फरवरी के अंक में एनएच 58: छिनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

उस खबर में यह बताया गया था कि केंद्र सरकार ने यह तय कर दिया है कि एनएच-58 को यूपी गेट से लेकर मेरठ तक समाप्त किया जा रहा है।

अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निदेशक माया प्रकाश के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तराखंड के हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के निकट जंक्शन रुड़की से मुजफ्फरनगर को जोड़ने वाला एवं मेरठ के निकट जंक्शन के पास समाप्त होने वाली सड़क को नया नाम एनएच-334 दिया गया है।

यही नहीं, मंत्रालय ने अधिसूचना में एनएच-34 भी घोषित किया है। यह एनएच गंगोत्री से शुरू होकर उत्तरकाशी, हरिद्वार, ऋषिकेश, नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कन्नौज, कानपुर से मध्यप्रदेश के हमीरपुर, महोबा, छतरपुर, हीरापुर, दमोह, जबलपुर को जोड़ने वाली सड़क को एनएच 34 नाम दिया है।

हरिद्वार से मेरठ को एनएच-334 व गंगौत्री से जबलपुर तक जाने वाले एनएच-34 का आपस में कहीं कोई लिंक नहीं है। दोनों ही रूट अलग हैं। Read more News Video Hindi http://videos.jagran.com/

No comments:

Post a Comment