Tuesday, 1 March 2016

यूपी में पेट्रोल 63.16, डीजल 50.16 रुपये लीटर

रसोई गैस और पेट्रोल सस्ता हो गया है जबकि डीजल महंगा हुआ है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर में 61.50 रुपये तो 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 107 रुपये की कमी की गई है। पेट्रोल 2.37 सस्ता हुआ है। डीजल के रेट में 1.25 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों की मासिक समीक्षा बैठक के बाद जो नए रेट लागू किए गए हैं उनके अनुसार यूपी में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 553.50 रुपये और 19 किलो वाला कामर्शियल गैस सिलेंडर 1099.50 रुपये में मिलेगा। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 615 रुपये और कामर्शियल सिलेंडर 1207 रुपये थी। इसी तरह पेट्रोल अब 63.16 रुपये और डीजल 50.06 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। अभी तक पेट्रोल की कीमत 65.53 रुपये और डीजल 48.81 रुपये प्रति लीटर था।

नई कीमतें सोमवार आधी रात से लागू हो गई हैं। गैस कीमतें कम होने के बाद नकद सब्सिडी योजना के अन्तर्गत रसोई गैस उपभोक्ताओं के बैंक खाते में अब 128.24 रुपये सब्सिडी आएगी। अभी तक खाते में 189.74 रुपये सब्सिडी आती थी, जो उपभोक्ता सब्सिडी नहीं लेते हैं उन्हें गैस की कीमत कम होने का फायदा मिलेगा।

No comments:

Post a Comment