वित्त मंत्री अरुण जेटली आज मोदी सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे समय जब वैश्विक अर्थव्यवस्था गंभीर अवस्था से गुजर रही है, भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है। वित्त मंत्री ने सबसे पहले किसानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।
वित्त मंत्री ने पिछले साल के टैक्स स्लैब को ही जारी रखने का एलान किया है। टैक्स स्लैब में बदलाव ना होने से नौकरीपेशा लोगों को निराशा हाथ लगी है। लोग टैक्स स्लैब में कम से कम 50 हजार की अतिरिक्त छूट की उम्मीद लगा रहे थे। हालांकि बजट में ईपीएफ और पेंशन योजना में सर्विस टैक्स से छूट दी गई है जिससे सेवानिवृत होग लाभानवित होंगे।
वित्त मंत्री ने एलान किया कि एक करोड़ से ऊपर सालाना आय वालों पर अब 15 प्रतिशत सरचार्ज लगाया जाएगा, बाजार विशेषज्ञों पहले ही इस तरह के टैक्स की उम्मीद लगा रहे थे। वित्त मंत्री ने तंबाकू उत्पादों पर भी 15 फीसदी एक्साइज टैक्स लगाने का एलान किया जिससे आने वाले दिनों में तंबाकू उत्पादन के दामों में बढोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए बजट में सभी सेवाओं पर आधा फीसदी कृषि कल्याण सेस लगाने की घोषणा की गई है।
पुरूषों एवं महिलाओँ के लिए
2.5 लाख तक कोई टैक्स नहीं
2.5 लाख से 5 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
5 से 10 लाख तक के लिए 20 प्रतिशत टैक्स
10 लाख से उपर के लिए 30 प्रतिशत टैक्स
बुजुर्गों के लिए
0-3 लाख तक कोई टैक्स नहीं
3 से 5 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
5 से 10 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
10 लाख से उपर 30 प्रतिशत टैक्स
Watch here: News Videos

No comments:
Post a Comment