Tuesday, 8 March 2016

घरेलू मैदान पर अगल तरह की चुनौतियां होती हैं: धौनी

एशिया कप जीतने के बाद टी -20 विश्व कप में हिस्सा लेने को तैयार भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का मानना है कि घरेलू मैदान की अपनी चुनौतियां होती हैं।

धौनी ने कहा कि टीम की तैयारी पूरी है और जहां तक खिताब जीतने का सवाल है तो इस बार भी टीम पर 2011 विश्व कप की तरह ही दबाव है लेकिन हमारे खिलाड़ी इस दबाव के बारे में नहीं सोच रहे क्योंकि इससे टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर धौनी ने कहा कि यह राहत की बात है कि टीम में डेथ ओवर्स के लिए गेंदबाज हैं और वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो मै हमेशा इसे लेकर अच्छा महसूस करता हूं। टीम में बल्लेबाजी ऐसा डिपार्टमेंट है जिसमें उतार-चढ़ाव हमेशा चलते रहते हैं। यह अहम है कि आपको बल्लेबाजी का कितना मौका मिलता है और मुझे इस मामले में बेहतर चांस मिले हैं। टीम में हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी को बल्लेबाजी का मौका मिले।

टीम में मेरा रोल 90 प्रतिशत वैसा ही रहेगा जैसा एशिया कप में था। धौनी से मो. सामी की वापसी को लेकर कहा कि उन्हें पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी उसके बाद ही वो टीम में आ पाएंगे। गौरतलब है कि कि टी20 विश्वकप के वार्मअप मैच के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कोलकाता पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।  Watch Cricket News Video http://videos.jagran.com/sports/cricket

No comments:

Post a Comment